फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 7 से

Wed, 04 Feb 2026 02:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
01-हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते ऋषिकेश बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिए - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक तिवारी, रवि नेगी एवं कैलाश सेमवाल ने बताया कि 7 फरवरी को पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता, 8 फरवरी को उत्तराखंड की अब तक की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता हरिद्वार रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न होगी, जिसमें देशभर के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के संरक्षक शैलेंद्र विष्ट, प्रदीप कोहली, कपिल गुप्ता, संजीव चौहान, प्रतीक कालिया एवं सुधीर राय ने कहा कि इस वर्ष मिस्टर हिमालय खिताब के विजेता को 61,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।



इसके अलावा मिस्टर हिमालय कैटेगरी में पुरस्कार राशि बढ़ाकर प्रथम स्थान के लिए 6100, द्वितीय स्थान के लिए 3100 एवं तृतीय स्थान के लिए 1500 रुपये निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड, जूनियर मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर ऋषिकेश, मेन्स फिजीक, जूनियर मेन्स फिजिक, क्लासिक फिजीक, वुमेंस फिजिक, मास्टर क्लास सहित विभिन्न खिताबों के लिए मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें