फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अमृत सरोवर में उतरी नावें, ग्रामीणों में उत्साह

Fri, 16 Jan 2026 02:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
12 खदरी अमृत सरोवर में नौकायन का हुआ शुभारंभ।स्रोत-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ऋषिकेश के ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ में राजकीय पॉलिटेक्निक के समीप स्थित अमृत सरोवर अब स्थानीय पर्यटन की नई पहचान बन गया है। लोकल फॉर वोकल अभियान को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से यहां नौकायन (बोटिंग) सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन




अमृत सरोवर परियोजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इसका आयोजन किया गया था। इस योजना का उद्देश्य जल संरक्षण, जल संचयन और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना है।

ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार अमृत सरोवर में नौकायन की शुरुआत हुई है, जिससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि गांव के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन




कहा कि अमृत सरोवर में नौकायन की शुरुआत से क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही रहकर आजीविका अर्जित करने का साधन मिलेगा। न्याय पंचायत श्यामपुर की पहली ग्राम सभा खदरी है, जहां पर नौकायन शुरू हुई है।

पंचायत गरीब वर्ग के कल्याण और विकास के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक रूप से झंगोरे की खिचड़ी का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया। इस मौके पर समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल, ग्राम प्रधान श्यामपुर विजय लक्ष्मी पंवार, भुवनेश्वरी भट्ट, गुड्डी नेगी, कविता, रीना रयाल, श्रीकांत रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें