डोईवाला। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र प्रेमनगर द्वितीय में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं की गोद भराई और अन्न प्राशन की रस्मों के अलावा महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। बृहस्पतिवार को प्रेमनगर द्वितीय केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दायित्वधारी करन बोरा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाल और महिला विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही है। कहा कि उनके स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तीकरण के प्रयास सराहनीय है। समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विकास के ऐसे कार्यक्रम समाज को सशक्त बना रहे है। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नगीना रानी, पुष्पा, आनंदमयी यादव, आकांक्षा , लक्ष्मी जोशी, कोमल, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।