फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की है गारंटी : धामी

Tue, 21 Jan 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद शहर का विकास तेजी से होगा। निकाय चुनाव में भाजपा की जीत क्षेत्र के विकास की गारंटी है। सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीस बीघा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान व पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। धामी ने कहा कि कूड़े का पहाड़ हटाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। गंगा कॉरिडोर निर्माण पर सीएम धामी ने कहा कि इसके लिए किसी भी व्यापारी का प्रतिष्ठान नहीं तोड़ा जाएगा। किसी कार्य से पूर्व स्टॉक होल्डर के साथ बैठक के बाद ही शुरू किया जाएगा। धामी ने कहा कि आईडीपीएल स्थित केंद्रीय विद्यालय को न ही बंद किया जाएगा और न ही स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए सरकार केंद्र सरकार से वार्ता करेगी। कहा, हमारी सरकार ने जनता से जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। हमने 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व वादा किया था कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लेकर आएंगे। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हमने सर्वसम्मति से यूसीसी को पारित कर दिया है, जिसे शीघ्र ही प्रदेश में लागू किया जाएगा। हमने जनता की मांग के अनुरूप ही प्रदेश में धर्मांतरण, लैंड जिहाद, थूक जिहाद, दंगा और नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लोग इस जुगत में लगे हुए हैं कि किसी भी तरह हम निकाय चुनाव जीत जाएं और भ्रष्टाचार का खेल फिर से शुरू कर सके। जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें