फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डर से निकाय चुनाव टाल रही भाजपा : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य की दो विधानसभा के उपचुनावों में मिली हार से भाजपा बौखलाकर निकाय चुनावों को टाल रही है। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में सरकार विफल हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को डोईवाला भ्रमण पर आए धस्माना ने कहा कि राज्य की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार निकाय चुनावों को जानबूझकर टाल रही है। कांग्रेस स्वयं को चुनाव के लिए तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में वनाग्नि और अब आपदा ने सरकार की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। कहा कि कांग्रेस डोईवाला के किसानों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करेगी। प्रेस वार्ता में गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें