थाना रायवाला पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो बाइक चोरों को दबोचा। थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना रायवाला में चंद्रप्रकाश पुत्र नंदराज, निवासी भट्टा कॉलोनी गढ़ी श्यामपुर, ऋषिकेश, देहरादून ने एक लिखित तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि बाइक को नेपाली फार्म सौंग नदी पुल के किनारे खड़ी कर किसी कार्य के लिए नदी के किनारे गया था। लगभग 15 मिनट बाद जब वह वापस आया तो उस स्थान से उसकी बाइक गायब हो गई।
मुखबीर की सूचना पर पता चला जिन चोरों को पुलिस तलाश कर रही है वह हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर उसी चोरी की गई बाइक पर जाने वाले हैं। शुक्रवार को थाना पुलिस ने टीम गठित कर अंकुश कुमार उर्फ हनी निवासी ग्राम मुकीमपुर, थाना कोतवाली शहर बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी आनंद विहार कॉलोनी, डेंसो चौक, रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार और प्रिंस कुशवाहा 24 उर्फ प्रियांशु निवासी मुल्कीनगर रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को चोरी की गई बाइक के साथ खांडगांव पुलिया रायवाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल सचिन सैनी, दिनेश महर शामिल थे।
नशे के व्यसन ने बना दिया बाइक चोर
थाना रायवाला पुलिस ने जब दोनों बाइक चोरों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं, अपना नशा तथा शौक पूरे करने के लिए चोरी करते हैं। दोनों ने बाइक चोरी करने का प्लान बनाया। जिसके बाद उन्होंने सिडकुल हरिद्वार से बाइक चोरी करने के उद्देश्य से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। नेपाली तिराहे के पास उन्हें बाइक सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। जिस को उन दोनों ने चोरी कर लिया। शुक्रवार को भी वे चोरी की गई से अन्य बाइक को चुराने के लिए ऋषिकेश की ओर जा रहे थे।