फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्यामपुर बाईपास मार्ग पर मनसा देवी के समीप बीते मंगलवार देर रात एक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक में सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा की मदद से घायल को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि घटना बीते मंगलवार देर रात की है। ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रही पश्चिम बंगाल की एक बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बस चालक घटना स्थल से बस को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने बस को सीज कर दिया है। मृतक के वाहन के रजिस्ट्रेशन पेपर में अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कपिल पंवार (29 वर्ष) पुत्र स्वरूप सिंह पंवार, निवासी ढालवाला मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। बस चालक की तलाश की जा रही है। छानबीन के बाद पता चला कि युवक ढालवाला पुलिस चौकी के सामने एक दुकान पर काम करता था। कोतवाली पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें