फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पुल से नीचे गिरी, दो घायल

Fri, 10 Mar 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर एक बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार दो युवक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


शिवपुरी में आईटीबीपी कैंप के समीप पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे लुढक गई। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि हादसे में बाइक सवार राहुल यादव पुत्र रणजीत सिंह निवासी इलाहाबाद, यूपी को गंभीर चोटें आई हैं। उसके साथी प्रदीप कुमार पुत्र हरजीत सिंह निवासी फरीदपुर, बरेली को मामूली चोट लगी है। घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें