फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विरोध शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को भेजा ज्ञापन ज्ञापनI
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने की दोबारा सुगबुगाहट होने पर विरोध के सुर बुलंद किए हैं। शनिवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजकर आक्रोश जताया।



शनिवार को भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और किसानों ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप को लेकर दोबारा सुगबुगाहट शुरू होने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि सरकार ने किसानों को आश्वस्त किया था कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। बावजूद समाचार पत्रों में अधिकारी ऐसे बयान देकर सुगबुगाहट शुरू कर रहे हैं। कहा कि डोईवाला के किसानों ने इंटीग्रेटेड टाउनशिप का पहले भी विरोध किया था और अब भी विरोध कर रहे है। मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर कहा कि यदि सरकार इस तरह की पहल करेगी तो किसान आंदोलन करेंगे। इस दौरान सरजीत सिंह, अवतार सिंह, गुरुदीप सिंह, अमीचंद, एसपी सिंह, अजीत सिंह,अनूप कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें