फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कॉजवे से निकले सरिया से दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
Iलक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर गरुड्चट्टी के समीप कॉजवे से निकले सरियाI
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर गरुड्चट्टी के समीप कॉजवे से निकले लोहे के सरिया दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। गरुड़ चट्टी से आगे कई कॉजवे जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। इन्हीं खतरनाक कॉजवे और स्कबर के ऊपर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी और छोटे वाहन गुजरते रहते हैं। जो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर कॉजवे के ऊपर के हिस्से से सीमेंट और कंक्रीट का प्लास्टर बाहर निकल आने से कॉजवे की जंग लगी सरिया साफ दिखने लग गई हैं। इस रूट पर रोजाना सैकड़ों तादाद में नीलकंठ धाम और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनाें की आवाजाही बनी रही है। वाहन चालक जान को खतरे में डालकर इस कॉजवे के ऊपर से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कई बार वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों को नए कॉजवे बनाने की मांग की है। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर कार्रवाई करने के बजाय उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन




Iकोट
I

I
I

Iमामला संज्ञान में है। एसडीआरएफ फंड से वित्तीय स्वीकृति के लिए डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी गई है। । बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
I

Iअनुज चौहान, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें