फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: भूमिया देवता मंदिर का किया जा रहा सौंदर्यीकरण

Mon, 05 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमिया देवता मंदिर का किया जा रहा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

यमकेश्वर। शारदीय नवरात्रों के लिए कंडवाल गांव स्थित प्रसिद्ध भूमिया देवता गण ठाकुर मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में इन दिनों साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। मंदिर को नवरात्रों से पहले आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर कंडवाल गांव स्थित मां भुवनेश्वरी मंदिर के समीप है और क्षेत्र में भूमिया देवता के रूप में पूजनीय माना जाता है। भुवनेश्वरी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि नवरात्रों से पहले हर वर्ष मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट की जाती है। इस वर्ष भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रों के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ मेले का आयोजन होता है। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें