फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीन नदी का जलस्तर बढ़ने से फंसी पर्यटकों की बस

Wed, 27 Jul 2016 02:17 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
नदी में फंसी बस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तेज बारिश के चलते चीला-बैराज मार्ग पर बीन नदी का जलस्तर बढ़ गया। हरिद्वार से आ रही पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस नदी के बीच उफनते पानी में फंस गई। सूचना पर पुलिस ने क्रेन की मदद से पानी में फंसी बस को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हरिद्वार से वाया चीला होते हुए एक टूरिस्ट बस ऋषिकेश आ रही थी। बस में इंदौर के करीब चालीस पर्यटक सवार थे। गंगा भोगपुर क्षेत्र में बस जैसे ही मार्ग के बीच पड़ने वाली बरसाती बीन नदी को पार करने लगी, तभी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बस उफनते पानी के बीच फंस गई। चालक ने बस को पानी से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पानी में बस के डगमगाने से उसमें सवार पर्यटकों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। सूचना पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह आपदा प्रबंधन की टीम लेकर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी में फंसी बस को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। सही समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें