38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी जिले के शिवपुरी में आयोजित बीच हैंडबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी वर्ग में एसएससीबी की टीम भी फाइनल में पहुंची है। जबकि महिला वर्ग में हरियाणा और केरल की टीम फाइनल में पहुंची है। शुक्रवार को फाइनल मैचों के साथ ही मेडल सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के मध्य हुआ। पहले हाफ में हरियाणा की टीम ने 26 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 19 अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में हरियाणा की टीम ने 24 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 14 अंक प्राप्त किए। इस मुकाबले में हरियाणा की टीम विजयी रही। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हरियाणा की प्राची ने किया।
दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में केरल और असम की टीम के मध्य हुआ। पहले हाफ में केरल की टीम ने 21 और असम की टीम ने 10 अंक बनाए। दूसरे हाफ में केरल की टीम ने 15 और असम की टीम ने 16 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला केरल की टीम ने जीता। केरल की अस्वती रविंद्रा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया
तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी और उत्तर प्रदेश के मध्य हुआ। पहले हाफ में एसएससीबी की टीम ने 15 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 6 अंक प्राप्त किए। दूसरे मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने 21 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 16 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला एसएससीबी के नाम रहा। एसएससीबी के दीपक अहलावत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
चौथा मुकाबला पुरुष वर्ग में राजस्थान और उत्तराखंड के मध्य हुआ। पहले हाफ में राजस्थान ने 21 और उत्तराखंड ने 24 अंक प्राप्त किए। दूसरे हाफ में राजस्थान ने 10 और उत्तराखंड ने 19 अंक प्राप्त किए। यह मुकाबला उत्तराखंड के नाम रहा। भूपेंद्र सिंह ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया।
-
छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक
कांस्य पदक के लिए महिला वर्ग में असम और छत्तीसगढ़ के मध्य मुकाबला हुआ। पहले हाफ में असम की टीम ने 10 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 15 अंक बनाए। दूसरे हाफ में असम की टीम ने 14 और छत्तीसगढ़ की टीम ने 16 अंक बनाए। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ के नाम रहा। इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की भाविका ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में कांस्य पदक के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मध्य मुकाबला हुआ। पहले हाफ में राजस्थान ने 26 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 18 अंक बनाए। दूसरे हाफ में राजस्थान की टीम ने 15 और उत्तर प्रदेश की टीम ने 22 अंक बनाए। यह मुकाबला उत्तर प्रदेश के नाम रहा । यूपी के रोहिताश ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
-
फाइनल मुकाबला आज
शुक्रवार को बीच हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में उत्तराखंड और एसएससीबी के मध्य होगा। महिला वर्ग में यह मुकाबला हरियाणा और केरल की टीम के मध्य होगा। बीच हैंडबाल प्रतियोगिता के निदेशक जसवीर सिंह बिछला ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मैचों के साथ ही मेडल सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी दीपक रावत, ऋतु जैन, सुधीर भारद्वाज, सनत कुमार, वाहिद अहमद, हेमंत भारती, विभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।