राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश (ऑटोनामस) में स्नातक बीएससी प्रथम वर्ष में आज से प्रवेेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 35 छात्र-छात्राओं ने काउंसिलिंग के उपरांत प्रवेश लिया। बीएस प्रथम वर्ष के लिए कॉलेज प्रशासन ने देर शाम को मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बीकॉम प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी।
प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने पर अब कॉलेज परिसर में नए छात्र-छात्राओं की रौनक बढ़ने लग गई है। बीती शाम को कॉलेज प्रशासन ने बीएससी प्रथम वर्ष की पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। मेरिट में नाम देखने के लिए सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों का कॉलेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि पहले दिन बीएससी प्रथम व0र्ष में कांउसलिंग में लगभग 53 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 35 छात्रों ने प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश ले लिया है।