फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर

विज्ञापन
थाना मुनिकीरेती पुलिस के हत्थे चढ़ा बैटरी चोर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में बैटरी चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अमित कौशिक निवासी निकट बंगवाल बैकरी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उनके छोटा हाथी से बैटरी चोरी कर दी है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुखवीर की सूचना पर कैलाशगेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने आरोपी मनीष गुप्ता उर्फ लल्ला निवासी नाले वाली रोड शीशमझाड़ी को चोरी की गई बैटरी के साथ पकड़ा। उन्होंने बताया कि आरोपी इससे पहले भी स्मैक तस्करी के आरोप में दो बार जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी हो गया है, नशा खरीदने के लिए चोरी के अलावा उसके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें