फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बेसिक व्हाइट वाॅटर कयाकिंग प्रशिक्षण शुरू

Wed, 28 Oct 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालवाला। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और आईटीबीपी के संयुक्त सहयोग से शिवपुरी कैंप में 21 दिवसीय बेसिक व्हाइट वाॅटर कयाकिंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। शिविर में राज्यभर से आए 18 उत्साही युवक-युवतियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

शुभारंभ के अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट विपिन मिश्रा ने कहा कि साहसिक खेल न केवल रोमांच बढ़ाते हैं। बल्कि जीवन में अनुशासन और स्वरोजगार के अपार अवसर भी लाते हैं। यूटीडीबी के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि पर्यटन विभाग आगे भी युवाओं के कौशल विकास के लिए इस तरह के पाठ्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। गंगा नदी राफ्टिंग-कयाकिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कयाकिंग के तकनीकी ज्ञान और व्यावसायिक संभावनाओं की जानकारी दी। वहीं तकनीकी समिति के सदस्य अरविंद भारद्वाज ने बताया कि 21 दिनों के इस कोर्स में युवाओं को नदी की धाराओं, आपातकालीन बचाव तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरा ज्ञान दिया जाएगा ताकि वे पेशेवर कयाकर और गाइड बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें