फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएएमसी 2014 का ट्राफी पर कब्जा

Tue, 07 Feb 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन
cricket - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज फतेहपुर टांडा जीवन में चल रही एचएएमसी क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल के बालक वर्ग और बालिका वर्ग में बीएएमसी 2014 ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।  
विज्ञापन



हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के मैदान पर संस्था की ओर से बालक और बालिका वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग के फाइनल बीएएमएस 2013 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में महज 57 रन बनाए।

बल्लेबाजी करने उतरी बीएएमएस 2014 ले आठ ओवर में 58 का लक्ष्य हासिल की लिया। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में बीएएमएस 2014 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएएमएस 2013 की टीम 154 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


इसमें बालक और बालिका वर्ग की ट्राफी बीएएमएस 2014 के नाम रही। मैन ऑफ द मैच आलोक पुरसोडा और देव्यानी रहे जबकि मैन ऑफ द सीरिज अंजलि बिष्ट और आशुतोष को मिला। कालेज प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार झा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

समापन मौके पर डॉ. देवेन्द्र जोशी, डॉ. सुनील पाल, डॉ. संजीव, डॉ. निशांत जैन, डॉ. पंकज, ममता ठाकुर, प्रकाश, नवीन पोखरियाल, राकेश और गुरुप्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें