ऋषिकेश। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में छात्रों की वेश प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता बाल, किशोर और तरुण तीन वर्गों में आयोजित की गई। बाल वर्ग में आयुष्मान, किशोर वर्ग में हिमांशु और तरुण वर्ग में रोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ के छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आयुष्मान पैन्युली प्रथम, अवेक द्वितीय और अक्षत नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग कक्षा नौ और 10 में हिमांशु रावत प्रथम, स्वप्निल जोशी द्वितीय और अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में रोहन पंवार प्रथम, सुशांत सेमवाल द्वितीय, शौर्य थपलियाल तृतीय रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के निर्णायकों में जयेंद्र प्रसाद चमोली और नवनीतश शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद