यमकेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई यमकेश्वर की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक तिलधारखाल में तृतीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी केएस टोलिया और राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी के प्राचार्य डॉ. योगेश शर्मा ने किया। समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल के 25 व इंटरमीडिएट के 16 छात्र-छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विकासखंड स्तर पर हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परंदा के तनुज व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के विकासखंड टॉपर जीआईसी गंगा भोगपुर के छात्र प्रियांशु रावत को 1100 की नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में सतेंद्र प्रसाद चमोली, सुमन प्रकाश भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल, अनीता बौंठियाल, रोहित चौहान, सुमन धूलिया, नेकीराम, अनुसूया प्रसाद जोशी, शिव प्रसाद अमोला, वीरेंद्र सिंह रावत, नवीन पालीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद