फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर की जांच के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
ब्रेस्ट केंसर के प्रति जागरूक करते एम्स निदेशक डॉ रविकांत। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
एम्स में ब्रेस्ट कैंसर चिकित्सा व जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की नियमित जांच कराने के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन

एम्स में अक्तूबर को ब्रेस्ट कैंसर माह के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य परीक्षण व जागरुकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने ब्रेस्ट कैंसर में जेनेटिक लेवल की स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने इंटीग्रेटेड ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक (आईबीसीसी) की ओपीडी व ओटी के नियमित संचालन के साथ ही आउटरीच कार्यक्रम के तहत ब्रेस्ट कैंसर जनजागरुकता व स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन को काबिले गौर बताया। उन्होंने इसके लिए आईबीसीसी प्रमुख प्रो. वीना रवि को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. सुरेखा किशोर, प्रो. शालिनी राव, डॉ. जया चतुर्वेदी, डॉ. अनुपमा बहादुर, डॉ. अंजुम, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. बी. सत्याश्री, डॉ. सोनम अग्रवाल, डॉ. प्रतीक शारदा, प्रो. मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, एम्स संस्थान के आईबीसीसी सेंटर की ओर से देहरादून स्थित गुरुकुल कांगड़ी में सोशल आउटरीच कैंप आयोजित किया गया। इसमें मुख्य रूप से महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर आईबीसीसी विभागाध्यक्ष प्रो. बीना रवि, डॉ. प्रतीक शारदा, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें