फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

Thu, 04 Aug 2016 12:32 AM IST
ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग पड़ोसियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग मां और बेटी को न केवल रॉड से बेरहमी से पीटा बल्कि बेटी के कपड़े फाड़कर उसके शरीर पर नागफनी के कांटे चुभा यातना दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि निर्माणाधीन दीवार को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत एक दिन पहले ही पुलिस को की गई थी। अगर पुलिस ने कार्रवाई कर दी होती तो बुधवार को ये घटना न होती।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक, गोशाला रोड, चौदहबीघा में भगवती प्रसाद चमोली पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रहे हैं। बुधवार दोपहर मकान की छत पर दीवार का निर्माण चल रहा था, जिसका पड़ोसी ने विरोध जताया और निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान घर पर चमोली की पत्नी सुलोचना (64), बेटी सुनीता भट्ट (45) निवासी चंद्रेश्वरनगर और दो बहुएं घर पर थीं। उन्होंने कार्य रुकवाने पर एतराज जताया। आरोप है कि इतने में पड़ोसी परिवार के साथ उनके घर में आ धमका और मौके पर मौजूद मां, बेटी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। नागफनी के कांटों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर बहुएं कमरे से बाहर निकलीं और हस्तक्षेप किया। हमलावरों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की। मां, बेटी को अधमरा करने के बाद हमलावर भाग गए। घायलावस्था में मां और बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों से भूस्वामित्व के दस्तावेज तलब किए थे लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मारपीट के मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर निश्चित रुप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें