फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकाचक सड़क पर फिर से बिछा दिया डामर

विज्ञापन
रेलवे रोड की स्थिति अच्छी होने के बावजूद पीडब्लूडी की ओर से बिछाया जा रहा डामर। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। पीडब्ल्यूडी के भी काम निराले हैं। कहीं पर प्रस्ताव देने के बाद भी बजट स्वीकृत होने में कई साल तक लग जाते हैं। बेकार रोड पर हिचकोले खाकर लोग परेशान हो जाते हैं। कई दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन जब मार्च फाइनल सामने हो और अपने विभाग के बाद रोड पर डामर बिछाने के लिए करोड़ों रुपये का बजट पड़ा हो तो अधिकारी सही सड़क को खोदकर उसके ऊपर दूसरी सड़क बना देते हैं। यही काम तीर्थनगरी में रेलवे रोड पर किया गया है।
विज्ञापन

गौरा देवी चौक से रेलवे स्टेशन तक तो रोड की हालत खराब थी, इससे आगे त्रिवेणीघाट चौक तक रोड ठीक थी। सड़क की हालत सही होने के बावजूद पीडब्ल्यूडी की ओर से रेलवे स्टेशन से त्रिवेणीघाट चौक तक रोड पर डामर बिछाया दिया गया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे जब एक ट्रैक्टर से सड़क किनारे पर जमीं सिल्ट को एक कर्मचारी की ओर से हवा के प्रेशर से उड़ाया जा रहा था तो लोग यह समझ रहे थे कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर निगम की ओर यह सफाई की जा रही है। लेकिन जब लगातार डामर से भरे चार डंपर मौके पर पहुंचे तो लोगों को माजरा समझ आया। जब लोनिवि की ओर से रोड पर डामर बिछाने का काम शुरू किया गया तो हर कोई पीडब्ल्यूडी के काम को लेकर सवाल उठाने लगे। लोगों ने इसे कुंभ के बजट का दुरुपयोग बताया। कुछ लोग इसमें लोनिवि के अधिकारियों का कमीशन तैयार होने की बात कर रहे थे।
कोट-
इस सड़क के रिन्यूवल की डेट ड्यू चल रही थी। लोनिवि की ओर से इस सड़क के समय पर गड्ढ़े भरे गए थे, इसलिए यह रोड सही नजर आ रही है। जो काम हो रहा है वह नियमानुसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विपुल सैनी, अधिशासी अभियंता, अस्थाई खंड लोनिवि ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें