फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खुद को पत्रकार बताकर मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 08:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पत्रकार बताते हुए भवन निर्माण कार्य की शिकायत करने की धमकी देकर भवन स्वामी से रुपयों की मांग कर रहा था। रूषाफार्म गुमानीवाला श्यामपुर निवासी संदीप पंवार ने इस संबंध में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि गुमानीवाला में उनका भवन निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति उनके भवन निर्माण स्थल पर पहुंच और अपना नाम मनीष शर्मा बताया और स्वयं को पत्रकार बताते हुए निर्माण कार्य की वीडियो बनाने लगा। उक्त व्यक्ति ने शिकायत कर कार्रवाई कराने की धमकी देते हुए कार्रवाई से बचने के लिए दो लाख रुपयों की मांग की। संदीप ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर चौकी श्यामपुर ले आए। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें