फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। पंचवटी कॉलोनी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को पंचवटी कॉलोनी में एक शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत ने बताया कि शव की पहचान विनय लोधी (26) निवासी पंचवटी कॉलोनी के रूप में हुई है। एसएसआई ने बताया कि शव पंखे के कुंडे में चुन्नी से लटका हुआ था। मृतक विनय के माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह पंचवटी कॉलोनी में अपनी मौसी के साथ रहता था। देर रात जिम से वापस लौटा था। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने किसी को दोषी नहीं बताया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बीते दिवस विनय किन लोगों से मिला था। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें