फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कक्षा छह के अर्णव को इंस्पायर इंडिया पुरस्कार

Fri, 14 Mar 2025 01:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
दून भवानी स्कूल घम्मूवाला, रानीपोखरी के छात्र ने महिला सुरक्षा के लिए सेफ्टी वॉच या मोबाइल में एक नए फीचर का आइडिया देकर इंस्पायर इंडिया पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के रूप में उनके खाते में दस हजार रुपये आए हैं। जबकि उनका प्रमाणपत्र आदि स्कूल में भेजे जा रहे हैं।कक्षा छह के छात्र अर्णव भिड़ोला ने अपने स्कूल के माध्यम से भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को मोबाइल फोन और सेफ्टी वॉच में महिला सुरक्षा के लिए नए फीचर का आइडिया दिया था। अर्णव ने कहा कि घर से बाहर निकलने पर महिलाओं में असुरक्षा का भाव रहता है। उनके साथ कई बार अप्रिय घटनाएं भी होती हैं। इसलिए उन्होंने स्मार्ट फोन, कीपैड फोन और सेफ्टी वॉच में ऑटोमेटिक अलर्ट का मैसेज का आइडिया दिया है। जिससे महिलाओं को खतरा होते ही ऑटोमेटिक एक मैसेज बिना इंटरनेट के आसपास के लोगों और पुलिस स्टेशन को चला जाएगा। कहा कि उनके आइडिया के लिए उन्हें इंस्पायर इंडिया अवाॅर्ड दिया गया है। प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल, निदेशक बीपी उनियाल आदि ने अर्णव को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें