फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीपावली मेले में अनुषिका बनीं मिस ऋषिकेश 2026

Sun, 25 Oct 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
मिस ऋ​षिकेश 2026 अनुषिका को सम्मानित करते लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के पदा​धिकारी- स्रोत- क्लब
विज्ञापन
- ऑटो एक्सपो में वाहन कंपनियां हुई शामिल
विज्ञापन

- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मेले का किया शुभारंभ
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के ऋषिकेश परिसर मैदान में आयोजित लायंस दीपावली मेला 2026 ऑटो एक्सपो और मिस ऋषिकेश प्रतियोगिता का हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मिस ऋषिकेश 2026 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और मंच पर शानदार प्रस्तुति दी। कड़े मुकाबले के बाद अनुषिका को मिस ऋषिकेश 2026 के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में प्रगति ने प्रथम रनर- अप और हनी राणा ने द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता नाइशा जैन प्रथम, आरोही द्वितीय और दिशी राजपूत तीसरे स्थान पर रही। नृत्य प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग में नोविका पाल प्रथम, ऋषभ द्वितीय और अक्षत जोशी तीसरे स्थान पर रहे। गायन प्रतियोगिता में अवंत सिंह प्रथम, मोहित द्वितीय और श्रेया रावत तीसरे स्थान पर रही। मेले में आयोजित ऑटो एक्सपो में विभिन्न वाहन कंपनियों की भागीदारी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल, बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियां, मेहंदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक पुरस्कार और लकी ड्रॉ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, क्लब अध्यक्ष ऋषभ जैन, सागर ग्रोवर, सुमित चोपड़ा, अतुल सिंघल, अभिनव गोयल, पंकज चंदानी आदि उपस्थित रहे।

मिस ऋषिकेश 2026 अनुषिका को सम्मानित करते लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के पदाधिकारी- स्रोत- क्लब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें