फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, छानबीन में जुटी कोतवाली पुलिस

विज्ञापन
देहरादून रोड स्थित पुष्कर मंदिर मार्ग पर खड़ी कार के बोनट में लगी आग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित पुष्कर मंदिर मार्ग पर बीते रविवार देररात कुछ असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना का अंजाम दिया। इस घटना से सड़क किनारे खड़ी कार का बोनट, विक्रम वाहन का तिरपाल और तरुण हौजरी की दुकान का शटर जल गया है। सोमवार सुबह दुकान स्वामी ने इसकी मौखिक सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि दुकान स्वामी की ओर से उन्हें इसकी मौखिक सूचना दी गई है। कोतवाली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें