एक अक्तूबर को पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश निवासी अनीता रानी (54) का निधन हो गया। उनके बेटे अभिषेक गुप्ता ने अपनी माता की आंखें दान करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट को सूचित किया। संस्थान की टीम से डॉ. शिवाली यादव और मकरेंदु ने दिवंगत के निवास पर जाकर मृतक के पार्थिव शरीर से दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त किया। अब उनकी आंखों से दो लोगों की जिंदगी रोशन होगी। इससे पहले भी इस परिवार में नेत्रदान हुआ है। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट प्रशासन ने परिवार की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नेत्रदान से समाज को प्रेरणा मिलेगी।