पशुपालन मंत्री रेखा आर्य पशुलोक में निरीक्षण करती हुई
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश/डोईवाला। पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने रानीपोखरी पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पशुपालकों को पशुओं का बीमा कराने की अपील करते हुए पशुपालन मंत्री ने वैक्सीनेशन के फायदे भी बताए। इस दौरान पशुपालन मंत्री ने वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लेने के साथ ही राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत किए जा रहे टैंगिग की जानकारी ली।
मंगलवार को पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने रानीपोखरी ग्रांट, रानीपोखरी मौजा, भोगपुर के बाद रानीपोखरी पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुपालकों को पशुओं का बीमा कराने का कहा। पशुपालकों को वैक्सीनेशन के फायदे बताते हुए उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन दिनों पशुपालन विभाग की ओर से खुरपका मुंहपका की बीमारी के नियंत्रण के लिए पशुओं में वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। कहा कि सभी पशुओं में वैक्सीन लगवानी चाहिए। रानीपोखरी मेें निरीक्षण करने के बाद पशुपालन मंत्री ने पशुलोक पहुंचकर ऊन श्रेणीकरण के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली। इस अवसर डॉ. जगमोहन रमोला, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसपी पांडे, डॉ. कैलाश उनियाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके तोमर, डॉ. आरके दुबे, महावीर प्रसाद रतूड़ी, पैरावेट संघ प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह, राकेश रावत, चंद्र सिंह नेगी, पशुधन सहायक साधू राम नैथानी आदि उपस्थित थे।