फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं को गोशाला में शिफ्ट कर रहा पशुपालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I

I
I- पहले दिन देहरादून और रेलवे रोड से उठाए गए चार पशु
I
I- सड़क पर घूमने वाले पालतू पशुओं को पहुंचाया जाएगा गोशाला
I
I
I
यदि आप भी पशुओं के चारे के खर्च से बचने के लिए उन्हें बाजार या फिर घर के बाहर सड़कों पर छाेड़ देते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सड़कों पर घूम रहे ऐसे पशुओं को पशुपालन विभाग की टीम उठाकर ले जाएगी। ऐसे पशुओं को देहरादून की एक गोशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। इस काम को नगर निगम ऋषिकेश और पशुपालन विभाग मिलकर कर रहे हैं।
I
I
I
Iशहर की सड़कों पर घूम रहे पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं से निजात दिलाने के लिए कई बार नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुए। एक गोशाला को भी अधिकृत किया गया। कुछ दिनों तक उस गोशाला में पशुओं को शिफ्ट किया गया था, लेकिन करीब डेढ़ साल से से गोशाला में लावारिस पशुओं को नहीं भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

I
Iअब शासन की ओर से सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को शिफ्ट करने के लिए पशुपालन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया है। पशुपालन विभाग की ओर से बुधवार को नगर निगम क्षेत्र से चार पशुओं को नगर निगम की गाड़ी से देहरादून के शिमला बाईपास स्थित एक गोशाला में पहुंचाया गया। अन्य पशुओं को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके साथ ही पशुपालकों से मवेशियों को अपने घर पर ही खूंटे पर बांधने और कुत्तों को माउथ कवर लगाकर घुमाने के लिए अपील की जाएगी।
I
I
I
I-
I
Iपालतू जानवरों को उठाकर ले जाएगी टीम
I
I
I
Iयदि सड़कों की दुधारू गाय मिलती है तो पशुपालन विभाग की टीम उसको उठाकर देहरादून स्थित गोशाला में पहुंचाएगी। कोई पशुपालक संबंधित दुधारू गायों को अपना बताता है तो, जितने दिन गाय गोशाला में रहेगी उसका खर्च, नगर निगम की गाड़ी का खर्चा और अर्थदंड भी देना होगा। उसके बाद शपथपत्र देकर ही गाय संबंधित पशुपालक के सुपुर्द की जाएगी।
विज्ञापन

I
I-
I
I
I
I
I
Iपशुपालन विभाग की ओर से शहर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे पशुओं को गोशाला में शिफ्ट किया जा रहा है। सड़क पर जो भी पालतू दुधारू गाय मिलेंगी उन्हें भी गोशाला में शिफ्ट किया जाएगा। आने वाले दिनों में शहर की सड़कों पर लावारिस पशु नजर नहीं आएंगे। - डॉ. अमित वर्मा, पशु चिकित्सक, राजकीय पशु चिकित्सालय ऋषिकेशI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें