II
- आदेश के बावजूद भोगपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नही हुई डॉक्टर की तैनाती
I
I
I
सीएमओ के आदेश के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर टाइप वन में अब तक डॉक्टर की तैनाती नही की गई। जिस कारण मरीजों का इलाज एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है।
I
Iअस्पताल में डॉक्टर नही होने से लोग बहुत परेशान है। ग्राम बडोगल निवासी अंकित तिवारी ने मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद बीस नवंबर को सीएमओ ने डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी किए गए। आदेश में कहा गया था कि थानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंतकाब हसन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर टाइप वन में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को अपनी सेवाएं देना सुनिश्चित करें। बावजूद इसके संबंधित डाक्टर ने यहां सेवाएं देना शुरू नहीं किया है।
I
I
I
Iभोगपुर ग्राम प्रधान संजीव नेगी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी के पद रिक्त हैं। अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज आते हैं। आसपास की एक दर्जन से अधिक पहाड़ी ग्राम सभाओं के लोग इस अस्पताल से जुड़े हुए हैं। मोहित राणा, राजीव जोशी, लतीफ अहमद, पूर्व प्रधान शाहिद अली, मुन्ना अली, अफरोज खातून, अनुज नेगी, कलम सिह रावत आदि ने अस्पताल में डॉक्टर और अन्य स्टॉफ तैनाती की मांग की है।
I
I
I
I
I
I
I
I
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोगपुर में सप्ताह में तीन दिन चिकित्सक को तैनाती के आदेश दिए गए थे। यदि चिकित्सक ने तैनाती नहीं दी है तो इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। - डाॅ. संजय जैन, सीएमओ देहरादूनI