फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यूकेडी ने कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी ने भानियावाला में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों नेताओं का पुतला जलाकर विरोध जताया। यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र के दौरान विवादास्पद बयान देकर पहाड़ के लोगों की भावनाओं को आहत किया, लेकिन धामी सरकार इन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है। यूकेडी नेता मोहन सिंह असवाल ने कहा है कि मंत्री सुबोध उनियाल ने पहाड़ के मूल वासियों को बिहार और बंगाल का बताया है, जो निंदनीय है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आंदोलन कर रहे लोगों को सड़क छाप कह रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में केंद्रपाल सिंह तोपवाल, भारत सिंह सरोला, राकेश चौहान, दिनेश कोठियाल, अवतार सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें