फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आंगनबाड़ी ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर की मानदेय बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। रानीपोखरी क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कैबिनेट मंत्री से कहा कि आंगनबाड़ी के मानदेय में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं की गई है। कई आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवनों में संचालित किया जा रहे हैं, जिनका किराया माता समिति में के खाते में दिया जाना चाहिए। उनके खातों में आ रहे मानदेय के महीनों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं होती है। जिससे ये पता नहीं चल पाता कि किस माह का मानदेय आया है। 2021 कोरोनाकाल में विभाग द्वारा सेनेटरी नैपकिन पैड महिलाओं और किशोरियों को लाभ देने के उद्देश्य से निशुल्क वितरण के आदेश दिए गए थे। लेकिन अब सेनेटरी नैपकिन पैड के रुपए जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। विभाग द्वारा दिए गए फोन के रिचार्ज की धनराशि भी पूरी नहीं दी जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजिका मधु पुंडीर, तनु बाबा, नीलम चौहान, बिन्नी देवी, सविता सजवाण, मालती रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें