फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iहरिद्वार हाईवे पर हुआ हादसा, लालतप्पड़ में एक फैक्ट्री में काम करती थी युवतीI
विज्ञापन




लालतप्पड़ हरिद्वार हाईवे पर बुधवार सुबह अज्ञात बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसमें सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एचएस पंखोली ने बताया कि सुबह करीब पौने आठ बाइक पर युवती समेत तीन लोग रायवाला से लालतप्पड़ की ओर आ रहे थे। लालतप्पड़ हरिद्वार हाईवे पर नेचरविला के समीप एक अज्ञात बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायल को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गई। युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी कोतवाली ने बताया कि मृतका की पहचान पूनम भट्ट 24 निवासी प्रतीतनगर रायवाला हुई। जबकि घायल विमल कुमार और दीपक को भर्ती कराया है। पूनम भट्ट लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि बस की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें