फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दिव्या व आशीष को मिला सैर सलीका पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजागरूक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

I

I
I

Iविश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ सम्मान समारोहI

जागरूक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग व उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से पर्यटन दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ऋषिकेश की दिव्या नेगी व आशीष मिश्रा को सैर सलीका पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

गढ़वाल विवि का पर्यटन विभाग लंबे समय से सैर सलीका अभियान चला रहा है। जिसके तहत पर्यटकों को पर्यटन स्थलों पर गंदगी न फैलाने, पौराणिक व धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभियान के संयोजक डाॅ. सर्वेश उनियाल ने बताया कि इसी अभियान पर बनी लघु फिल्म को वर्ष 2017 में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सराहना प्रमाण पत्र प्रदान किया है। सैर सलीका पर्यटकों, सामान्य जन मानस और पर्यटन उद्यमियों के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुए प्रकृति व परिवेश के अनुरूप नियोजित पर्यटन विकास की पैरवी करता है। इस अवसर पर प्रख्यात रंगकर्मी प्रो. डीआर पुरोहित, गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग के प्रो. राकेश ड्योडी, प्रो. एसके गुप्ता व प्रो. रशिम ड्योडी ने गाइडों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें