फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आम के बगीचे में घुसा हाथी, माली ने भागकर बचाई जान

Sat, 18 Jul 2026 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। बड़कोट वन रेंज से आए हाथी ने अठूरवाला चौक नंबर पांच सुनारगांव में एक बगीचे में घुसकर दशहरी, चौसा और दूसरी प्रजाति के तोड़ी गई आम की फसल को नुकसान पहुंचाया। बगीचे में झोपड़ी बनाकर रह रहे माली ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
एफ-29 सुनारगांव में मेजर जनरल (रिटा.) मोहन लाल असवाल और उत्तम असवाल के बगीचे में बीती रात हाथी ने घुसकर उत्पात मचाया। बगीचे में कई प्रजाति के आमों को तोड़कर मंडी ले जाने के लिए रखा गया था, जिसे हाथी ने खाने के बाद रौंद दिया।
विज्ञापन

बगीचे में झोपड़ी बनाकर रह रहे माली ने रात में भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। असवाल ने कहा कि हाथी ने उनके बगीचे की फेंसिंग तोड़कर फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उन्हें हजारों का नुकसान हुआ है।
हाथी द्वारा खराब किए गए आम मंडी ले जाने के लिए नहीं बचे हैं। इससे पहले भी बड़कोट वन रेंज से निकलकर हाथी अठूरवाला में घूमता हुआ पाया गया है। उनकी मांग है कि उन्हें क्षतिग्रस्त फेंसिंग और आम की फसल का मुआवजा दिया जाए। कहा कि उन्होंने इस संबंध में वन अधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

-
- सुनारगांव में हाथी ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर जरूरी कार्रवाई के बाद प्रभावित को उचित मुआवजा दिया जाएगा। - गणेश उनियाल, रेंजर बड़कोट रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें