फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अल्मोड़ा का युवक गंगा में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला अंतर्गत मस्तराम घाट पर स्नान के दौरान अल्मोड़ा का एक युवक गंगा में बह गया।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने एसडीआरएफ ढालवाला को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने नदी में सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम को युवक का शव मिला।
विज्ञापन


थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अपराह्न करीब ढाई बजे मस्तराम घाट पर पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखंड) निवासी सूरज सिंह (25) पुत्र माधव सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान वह गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया। छानबीन पर पता चला कि युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें