फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप, फर्जी हाउस टैक्स के सहारे कराया दाननामा

Wed, 11 Nov 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकारी पर्यटन विभाग की जमीन पर कब्जे का आरोप फर्जी हाउस टैक्स के सहारे कराया दाननामा
विज्ञापन

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित गोपाल नगर में सरकारी भूमि पर कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कुछ कर्मचारियों पर भू-माफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी जमीन पर हाउस टैक्स काटने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर दाननामा कराने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने डीएम देहरादून को शिकायती पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अधिवक्ता नेहा नेगी, सत्यपाल सिंह रावत, नवीन सकलानी, अर्जुन सिंह रावत, संजय कौशिक, दिनेश भाटिया और सोबन सिंह नेगी ने बताया की गोपाल नगर क्षेत्र की संबंधित भूमि राजस्व अभिलेखों में पहले वन विभाग के नाम दर्ज थी जो वर्तमान में पर्यटन विभाग की भूमि के रूप में दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने इस सरकारी भूमि पर कब्जा कर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज के आधार पर गृहकर कटवा लिया। इसके बाद इसी हाउस टैक्स की रसीद को आधार बनाकर उप निबंधक कार्यालय में जमीन का दाननामा भी करा दिया गया और अब संबंधित भूमि पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से राजस्व विभाग, पर्यटन विभाग और नगर निगम के अभिलेखों का मिलान कर हाउस टैक्स की वैधता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अवैध रजिस्ट्री की जांच कर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता नेहा नेगी ने बताया कि कई बार सीएम पोर्टल और पर्यटन विभाग को इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
-
कोट- मामला संज्ञान में नही है मौके पर अधिकारियों को भेज कर निरीक्षण करवाया जाएगा और इसकी जांच की जाएगी।-शंभू पासवान - मेयर नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें