फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पार्किंग पॉलिसी की समीक्षा करेगा एयरपोर्ट प्रशासन

Thu, 05 Feb 2026 01:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट प्रशासन को वाहनों की पार्किंग शुल्क को लेकर शिकायतें मिल रही है। जिस कारण एयरपोर्ट प्रशासन वर्तमान में लागू पार्किंग शुल्क की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


फिलहाल एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क यथावत रहेगा। लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन पार्किंग मैनेजमेंट पर विचार कर रहा है। जिसके बाद नए मैनेजमेंट और पार्किंग पॉलिसी को लागू किया जा सकता है। एयरपोर्ट पर दो पहिया वाहन से लेकर निजी कार, अधिकृत वाणिज्यिक वाहन, कोच, बस, ट्रक आदि के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारण किया गया है।
यह शुल्क निर्धारित समय के अंदर अलग और निर्धारित समय से अधिक वाहन रखने पर बढ़ जाता है। जिससे एयरपोर्ट पर वाहनों की पार्किंग को लेकर कई बार विवाद जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


वाहन पार्किंग शुल्क का मामला सलाहकार समिति की बैठक में भी उठाया गया था। जिस कारण अब एयरपोर्ट प्रशासन पार्किंग शुल्क की समीक्षा करने पर विचार कर रहा है। एयरपोर्ट सुबह करीब साढे पांच बजे खोल दिया जाता है जो शाम करीब साढे सात बजे या आखिरी उड़ान के देरी से आने पर देर रात तक खुला रहता है। प्रतिदिन करीब एक दर्जन उड़ानें एयरपोर्ट पर उतरती हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर सैकड़ों, दोपहिया, चौपहिया या वाणिज्यिक वाहन आवाजाही करते हैं। जिन्हें एयरपोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार पर स्थित टोल बैरियर पर शुल्क देना पड़ता है।



-

वर्तमान में एयरपोर्ट पर पार्किंग की दरें



- दोपहिया वाहन : 0 से तीस मिनट तक दस रुपये, तीस से 120 मिनट तक 15 रुपये

- अधिकृत वाणिज्यिक वाहन (एएआई लाइसेंसधारी) : 0 से तीस मिनट तक 20 रुपये, तीस से 120 मिनट तक 35 रुपये



- निजी कार अधिकतम सात सीटें : 0 से तीस मिनट तक 30 रुपये, तीस से 120 मिनट तक 40 रुपये

- निजी एसयूवी, मिनी बस, टेम्पों : 0 से तीस मिनट तक 60 रुपये, तीस से 120 मिनट तक 80 रुपये



- कोच, बस, ट्रक : 0 से तीस मिनट तक 170 रुपये, तीस से 120 मिनट तक 250 रुपये

- वाणिज्यिक वाहन (जो एएआई के अधिकृत लाइसेंसधारी नहीं हैं) : 0 से तीस मिनट तक 276 रुपये, तीस से 120 मिनट तक 326 रुपये



-

नोट : पार्किंग टोकन खोने पर 300 रुपये शुल्क, दो घंटे से अधिक समय होने पर चौपहिया चालकों को दस रुपये प्रति घंटा, दोपहिया चालकों को पांच रुपये प्रति घंटा, 7 से 24 घंटे से अधिक पार्किंग पर 30-120 मिनट स्लैब की दर का 300 प्रतिशत शुल्क और हर 24 घंटे या उसके भाग के लिए यह लागू होगा।



-

एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। जिस कारण एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा पार्किंग शुल्क और पार्किंग पॉलिसी की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद एयरपोर्ट पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों के लिए नई पार्किंग पॉलिसी को लागू किया जा सकता है। - भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें