डोईवाला। संक्रमण कम होने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रविवार कल से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा बहाल जाएगी। कोविड संक्रमण काल में फ्लाइट कम होने के बाद अब दोबारा से बहाल होना शुरू हो गई है। जिससे जौलीग्रांट एयरपोर्ट दूसरे शहरों से जुड़ने लगा है।
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ हवाई सेवाओं में भी इजाफा होने लगा है। कोविड़ संक्रमण काल में एयरपोर्ट से कुछ फ्लाईटें स्थगित हो गई थी। अब धीरे-धीरे दोबारा बहाल होने लगी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अब प्रयागराज की फ्लाइट रविवार से शुरू होना प्रस्तावित है। विमानन कंपनी इंडिगो का विमान प्रयागराज के लिए हवाई सेवाएं देगा। दोपहर एक बजे 78 सीटर विमान प्रयागराज से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और 1.25 बजे वापसी के लिए उड़ान भरेगा। इस सेवा के शुरू होने से हवाई यात्रियों को प्रयागराज के लिए हवाई सेवा मिलना शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक सुमित सक्सेना ने बताया कि विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज के लिए रविवार कल से हवाई सेवा को प्रारंभ कर रही है।