पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। विवेचना के दौरान उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों की जांच के बाद पुलिस ने अशोक कुमार मीणा (40) निवासी ग्राम चौरवाड़ा, बस्सी, जयपुर, राजस्थान को 18 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट ने बताया कि मामले में नामजद दूसरा आरोपित विकास कुमार मीणा निवासी जटाली ढाणी, काली पहाड़ी, दौसा, राजस्थान घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में कथित प्रतिरूपण और दस्तावेजों में अंतर के जरिये नियुक्ति कैसे हासिल की गई। साथ ही मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित लाभ की भी जांच की जा रही है।