ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश को उच्चतम एवं एडवांस मेडिकल केयर, उच्च गुणवत्तायुक्त अनुसंधान के उत्कृष्ट कार्यों के लिए देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में एम्स ऋषिकेश को उत्तराखंड साइंस और टेक्नोलॉजी की ओर से बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी अवार्ड 2020 प्रदान किया गया।
एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान की ओर से एम्स संस्थान को दिया गया यह सम्मान सराहनीय है।
एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने बताया कि संस्थान में एक ओर उच्च गुणवत्ता वाले रिसर्च और शोध कार्य किए जा रहे हैं, वहीं मरीजों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा भी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड की भौगोलिक पस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें एम्स परिसर में हेलीपैड सेवाएं एवं ट्रॉमा सेंटर, डायलिसिस यूनिट एवं कई मल्टी स्पेशलिटी यूनिट्स स्थापित कर दी गई है। आयोजित अवॉर्ड सेरिमनी में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संस्थान के डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर मनोज गुप्ता ने इस पुरस्कार को प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रो. मनोज गुप्ता जी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा और शोध के साथ-साथ उच्च तकनीक द्वारा जनता के स्वास्थ्यहित का भी संपूर्ण ध्यान रखता है। इस अवसर पर संस्थान के आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार जी आदि मौजूद थे।