फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिल्याबाई ने समाज को एक नई दिशा दी : चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन गंगा तट पर आयोजित श्रीराम कथा में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री विद्यालयी शिक्षा, पंचायती राज व संस्कृत शिक्षा विभाग मदन दिलावर शामिल हुए। मंच से स्वामी चिदानंद सरस्वती ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को उनकी 300वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज को एक नई दिशा दी। नारी नेतृत्व को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। जब राजधर्म में लोकधर्म का समावेश होता है, तब शासन सेवा बन जाता है और यही स्थायी सामाजिक परिवर्तन की आधारशिला बनती है। कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आंदोलन शुरू किया गया है। प्लास्टिक और थर्माकोल से बने डिस्पोजल न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैं, बल्कि इनसे गंभीर रोग जैसे कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। कार्यक्रम में कथावाचक मुरलीधर, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा कोटद्वार राज गौरव नौटियाल, विधायक रेनू बिष्ट ने गंगा आरती में प्रतिभाग कर अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें