फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू : मुर्गी फार्म में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर और मुरादाबाद में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी होने के बाद ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित मुर्गी फार्म और गोशाला में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुर्गी फार्म में बाहरी लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों के टायर पर केमिकल का स्प्रे करने के बाद ही फार्म में प्रवेश दिया जा रहा है। मुर्गी फार्म से हर पांचवें दिन किसानों और मुर्गी पालकों को चूजे उपलब्ध कराए जाते हैं। कुछ चूजे जिला स्तरीय विभागों को भेजे जाते हैं। लेकिन, अब फार्म में मुर्गी पालकों की आवाजाही रोक दी गई है। गेट के बाहर चूजे के क्रेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फार्म के परिसर और रास्तों पर चूने का छिड़काव किया गया है। जिन मुर्गियों का टीकाकरण नहीं किया गया था उनका टीकाकरण किया गया है। मुर्गी फार्म में मुुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के लिए सभी प्रकार के एहतियात बरते जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें