आंदोलनकारियों को सम्मानित करती समाजसेवी चारू माथुर कोठारी
- फोटो : RISHIKESH
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गन्ना एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने आंदोलनकारी के रूप में मिल रही पेंशन के एक लाख रुपये की जमा राशि शहीद स्मारक स्थल को सौंपने की घोषणा की है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर ढोल दमाऊं की थाप पर मांगलिक गीत गाए गए। हरिद्वार रोड़ स्थित शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम का मेयर अनिता ममगाईं और बोर्ड के अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
अध्यक्ष भगतराम कोठारी ने कहा कि हाल ही में एनएच की ओर से चिन्हीकरण के दौरान शहीद स्मारक स्थल भी अतिक्रमण के दायरे में आया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिलकर शहीद स्मारक स्थल को यथावत बनाए रखने का आग्रह किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो अन्यत्र भूमि देखकर भव्य शहीद स्मारक स्थल निर्माण करवाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक हमारे लिए किसी मंदिर से कम नहीं है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, चारु कोठारी, राजपाल खरोला, जय सिंह रावत, उषा रावत, डीएस गुसाईं, विक्रम भंडारी, गंभीर मेवाड़, बलवीर नेगी, युद्धवीर चौहान, केसी जोशी, संजय शास्त्री, सरोजनी थपलियाल, बीना बहुगुणा, सुनीता सकलानी, प्रेम सिंह रावत, आनंद तड़ियाल, विजय चौहान, चंद्रकांता जोशी, पूर्णिमा राणा, पदमा रावत, राजेश शर्मा, चंद्रमोहन कुड़ियाल आदि मौजूद थे।