फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बेस अस्पताल का शासनादेश जारी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Sun, 18 Oct 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिमली चिकित्सालय को बेस अस्पताल बनाने की हो रही मांग
विज्ञापन

- 20 अक्तूबर को सीएम आवास घेराव करेंगे लोग
ऋषिकेश। चमोली के सिमली स्थित अस्पताल को बेस अस्पताल बनाने की मांग को लेकर पदयात्रा कर ऋषिकेश पहुंचे लोगों ने रविवार को आईएसबीटी में प्रेस वार्ता की। पदयात्रा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 35 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल भवन का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। 50 बेड के इस अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। नौ नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने इसे बेस अस्पताल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में सर्जन होने के बावजूद ऑपरेशन थिएटर और जनरेटर जैसी सुविधाओं के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। अब ओटी बन गया है, लेकिन जनरेटर नहीं है।
विज्ञापन


समिति ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 27 और 28 अक्तूबर को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा। साथ ही ‘सिमली में बेस अस्पताल नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महेश डिमरी, भास्करानंद डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, पंकज कुमार, दयाल बिष्ट और संजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें