फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता : अनुप्रिया पटेल

Fri, 24 Apr 2026 02:51 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
02-एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करते उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल से - फोटो : Archive
विज्ञापन
एम्स के छठवें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत का स्वास्थ्य परिदृश्य तेजी से बदला है और देश सस्ती, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। आज देश में केवल स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का विस्तार ही नहीं हुआ है, बल्कि चिकित्सा शिक्षा में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। हमारी कोशिश है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को एम्स ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री पटेल ने मेडिकल छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को निरंतर बढ़ा रही है और यह बढ़कर अब एक लाख छह हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

जब सरकार अपना निवेश बढ़ा रही है, तो आम नागरिक की जेब से होने वाला खर्च भी घटा है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी दिशा में इंटीग्रेटिव मेडिसिन का मॉडल एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक चिकित्सा के मजबूत पक्षों को एक साथ जोड़कर मरीज के संपूर्ण उपचार पर ध्यान दिया जाता है। हमारा उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज की समग्र भलाई और वेलनेस को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत ने स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियों जैसे टीबी, मलेरिया, एचआईवी, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर उल्लेखनीय प्रगति की है और दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

-

विकसित भारत निर्माण में डॉक्टरों की भूमिका अहम

केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अनुप्रिया पटेल ने कहा कि राष्ट्र डॉक्टरों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है। यह डिग्री उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की योग्यता देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में डॉक्टरों की अहम भूमिका है, जिसमें स्वस्थ भारत एक महत्वपूर्ण शर्त है। पटेल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में आप सभी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।



-



पेशे के प्रति समर्पण व ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समाज में डॉक्टर का स्थान बहुत ऊंचा होता है। मरीज डॉक्टर पर ईश्वर जैसा भरोसा करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि इस भरोसे को बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब डॉक्टर मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति, उपचार के तरीके और हर बात के बारे में गहराई से बताते हैं, तो उनका विश्वास और मजबूत होता है। यह पारदर्शिता मरीजों के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्रों से अपने पेशे के प्रति समर्पण और ईमानदारी बनाए रखने का आह्वान किया। चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता का पालन करना सर्वोपरि है। उन्होंने भावी डॉक्टरों को मरीजों के प्रति सहानुभूति रखने की सलाह दी। यह मानवीय दृष्टिकोण चिकित्सा सेवा का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें