फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों की आवाजाही बढ़ने पर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोग सुबह-शाम टहलने और रात में घरों से निकलने में कर रहे परहेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। हाथियों की आवाजाही बढ़ने से लोग सुबह-शाम टहलने और रात में घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। हाथी कभी समूह में तो कभी अकेले आबादी क्षेत्रों में आ रहे हैं। ऐसे में वन विभाग ने गश्त बढ़ाने के साथ लोगों को अलर्ट रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान कुत्तों को न ले जाएं। भौंकने से हाथी की शांति भंग होती है। वह उत्तेजित हो जाता है। बिना वजह अकेले में घर से बाहर नहीं निकलें। यदि हाथी आ जाए तो शांत रहें, घबराएं नहीं। शांत रहना सबसे महत्वपूर्ण है। चीखने, चिल्लाने और हलचल से हाथी आवेशित होता है। उसके आने पर हमेशा एक सुरक्षित और सम्मानजनक दूरी बनाए रखें। उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें। यदि वाहन में बैठें हैं तो अंदर ही रहें। पैदल हैं तो धीरे-धीरे पीछे हटें। अचानक नहीं भागें, क्योंकि इससे हाथी में पीछा करने की प्रवृत्ति जाग्रत हो सकती है। खाना फेंककर और शोर मचाकर हाथी का ध्यान नहीं भटकाएं। हाथी को देखकर सेल्फी लेने और उसके समीप जाने का जोखिम बिल्कुल नहीं उठाएं। हाथी की आंखों में सीधे देखने से बचें, क्योंकि यह प्रभुत्व की निशानी मानी जा सकती है और हाथी आक्रामक हो सकता है। खास बात यह है कि हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें अथवा वन्यजीव हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें