फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: राशनिंग व्यवस्था से पेट्रोल देने की सलाह

Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेल की कीमतें बढ़ने के कारण लोग अपने वाहनों में जरूरत से ज्यादा तेल भरवा रहे हैं। जिस कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिल रहा है। इसलिए पूर्ति विभाग ने पैनिक बाइंग (घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी) से निपटने के लिए पेट्रोल पंपों को ऐसे वक्त में राशनिंग व्यवस्था अपनाने को कहा है।

सोमवार के दिन जौलीग्रांट पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे ही पेट्रोल खत्म हो गया था जबकि दून भवानी फिलिंग स्टेशन पर दोपहर बाद तेल का टैंकर पहुंचने से स्थिति सामान्य हुई। अन्य पेट्रोल पंपों पर भी लोग तेल भरवाते दिखाई दिए। गैस संकट के कारण जिस तरह लोग पैनिक हो रहे थे। वैसी ही स्थिति अब पेट्रोल पदार्थों के मूल्य बढ़ने से होती दिखाई दे रही है। लोग अपने वाहनों का टैंक फुल करवा रहे हैं, जिससे तेल की खपत अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन




पूर्ति विभाग ने इस स्थिति से निपटने के लिए सभी को तेल उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि अधिक भीड़ या अधिक मांग होने पर सभी लोगों को राशनिंग व्यवस्था अपनाते हुए तेल दिया जाए। राशनिंग व्यवस्था में निर्धारित मात्रा में भी वाहनों को तेल दिया जाता है, जिससे अधिक लोगों को तेल उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन


-

- पैनिक बाइंग के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग जरूरत से अधिक तेल भरवा रहे हैं। इसलिए पेट्रोल पंप संचालकों को राशनिंग व्यवस्था से सभी को तेल देने के लिए कहा गया है। तेल की कोई कमी नहीं है। - विभूति जुयाल, पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें