फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पीएलएमएस परिसर में दूसरी वेटिंग लिस्ट से प्रवेश शुरू

Thu, 13 Aug 2026 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली सूची के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका, 18 अगस्त तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में प्रवेश प्रक्रिया अब दूसरे चरण में पहुंच गई है। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दूसरी वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। दूसरी प्रतीक्षा सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

विवि के पीएलएमएस परिसर में बीते जुलाई माह से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरु की गई थी जिसका एक चरण पूर्ण हो गया है। पहली सूची के अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के बाद अब खाली रह गई सीटों को दूसरी प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जा रहा है। इन दिनों दूसरी वेटिंग लिस्ट के आधार पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की जा रही है। परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिसर में रिक्त सीटों की स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें